9 अगस्त को एक्टिव होगा एग्जाम सिटी और डेट चेक लिंक
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी 9 अगस्त को मिलेगी। सुबह 10 बजे सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर एग्जाम सिटी व डेट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके अलावा एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी 9 अगस्त सुबह 10 बजे से अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकेंगे।