RSMSSB Exam Calendar 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आगामी होने वाली भर्ती परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम कैलेंडर आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। कैंडिडेट्स जारी किये गए कलेंडर को अपनी सुविधा के अनुसार डाउनलोड करके भी देख सकते है। संगणक और पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 14 अक्टूबर को होगी। जबकि कृषि पर्यवेक्षक और सुपरवाइजर की परीक्षा 21 अक्टूबर को दो पाली में आयोजित की जाएगी। वहीं, उपकारापाल, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 और पर्यवेक्षक महिला पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2023 में किया जाएगा। बता दे RSMSSB हर साल राजस्थान बोर्ड के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर बड़ी संख्या में रिक्तियां जारी करता है। नोटिस के अनुसार, अस्थायी परीक्षा तिथियां प्रदान की गई हैं। इन भर्तियों के बारे में विस्तृत अधिसूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।