29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukari 2021: प्रसार भारती ने कई पदों पर निकाली भर्तियां, यहां से करें आवेदन पत्र डाउनलोड

Sarkari Naukari 2021: प्रसार भारती ने डीडी इंगलिश न्यूज चैनल के लिए असाइनमेंट कोऑर्डिनेटर, ब्रॉडकास्ट एक्जीक्यूटिव, कॉपी राइटर और गेस्ट कोऑर्डिनेटर के 15 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट @ prasarbharati.gov.in पर जाकर उम्मीदवार नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 9 Apr 2021, 2:32 PM IST

Prasar Bharti Recruitment

Sarkari Naukari 2021: प्रसार भारती ने दूरदर्शन समाचार इंगलिश न्यूज चैनल के लिए कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक दूरदर्शन समाचार में असाइनमेंट कोऑर्डिनेटर, ब्रॉडकास्ट एक्जीक्यूटिव, कॉपी राइटर और गेस्ट कोऑर्डिनेटर के 15 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार प्रसार भारती की अधिकारिक वेबसाइट https://prasarbharati.gov.in/ से नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukari 2021: यंग रिसर्चर्स के लिए बीएआरसी ने निकाली आरए की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

आवेदन की अंतिम तारीख 20 अप्रैल

Sarkari Naukari के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दूरदर्शन समाचार नई दिल्ली नौकरी अधिसूचना 2021 के कार्यालय में 20 अप्रैल 2021 या उससे पहले तय प्रारूप और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रसार भारती ने डीडी इंडिया 24X7 इंग्लिश न्यूज चैनल में 15 पदों पर भर्ती के लिए नौकरी का विज्ञापन जारी किया है।

यह भी पढ़ें : RRB NTPC Phase-7 Exam 2021: आरआरबी एनटीपीसी फेज-7 परीक्षा के लिए शेड्यूल जल्द होगा जारी, यहां से करें चेक

Important Dates:

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 20 अप्रैल 2021 शाम 5 बजे है।

पदों के नाम और संख्या

असाइनमेंट कोऑर्डिनेटर : 4 पद

ब्रॉडकास्ट एक्जीक्यूटिव ग्रेड-I : 05 पद

कॉपी राइटर ग्रेड-II : 04 पद

गेस्ट कोऑर्डिनेटर ग्रेड-I : 1 पद

गेस्ट कोऑर्डिनेटर-II : 1 पद

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukari 2021: बीपीएससी ने सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी पद के लिए जारी की अधिसूचना, जल्द करें अप्लाई

योग्यता और आयु सीमा

असाइनमेंट कोऑर्डिनेटर

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जनसंचार या पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा। अंग्रेजी भाषा प्रवीणता और न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव। अधिकतम आयुवीमा 40 वर्ष।

ब्रॉडकास्ट एक्जीक्यूटिव ग्रेड-I

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से रेडियो या टेलीविजन प्रोडक्शन में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा। अंग्रेजी भाषा में दक्षता और न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव। अधिकतम आयु 40 वर्ष है।

कॉपी राइटर ग्रेड-II

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जनसंचार व पत्रकारिता में स्नातकोत्तर में डिप्लोमा और संबंधित भाषा में स्नातक की डिग्री। न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव। अधिकतम आयु 40 वर्ष ।

गेस्ट कोआर्डिनेटर ग्रेड-I

प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री और पत्रकारिता में डिप्लोमा। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान और कम से कम 7 साल का प्रासंगिक अनुभव। अधिकतम आयु 45 वर्ष।

गेस्ट कोआर्डिनेटर ग्रेड-II

प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक। पत्रकारिता में डिप्लोमा। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान। न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव। अधिकतम आयु 45 वर्ष।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: आरपीएससी ने स्कूल लेक्चरर कॉमर्स पद के लिए मार्क्स किया जारी, सीधे इस लिंक पर करें चेक

कैसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार दूरदर्शन समाचार नई दिल्ली नौकरी अधिसूचना के कार्यालय में 20 अप्रैल 2021 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन उप निदेशक ( एचआर ), कमरा नंबर 413, चौथी मंजिल, दूरदर्शन भवन, टॉवर-बी कोपर्निकस मार्ग, नई दिल्ली पर भेज सकते हैं। उम्मीदवार डाक के जरिए भी आवेदन भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2021: महिला नर्सों के 390 पदों पर मांगे गए आवेदन, जल्द करें अप्लाई

Web Title: Sarkari Naukari 2021 Prasar Bharati Recruitment apply for 15 Different Posts