Sarkari Naukri 2021 : जूनियर इंजीनियर के लिए बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। UKPSC ने विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के लिए बंपर नौकरियां निकाली है।
UKPSC JE Recruitment 2021 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। UKPSC ने विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर के लिए बंपर नौकरियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हे।
776 पदों पर होगी भर्तियां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) इस भर्ती के जरिए 776 जूनियर इंजीनियर के खाली पद भरेगा। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू गई है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 17 दिसंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:— आवेदन शुरू होने की तारीख – 26 नवंबर, 2021 आवेदन की अंतिम तारीख – 17 दिसंबर, 2021
ऐसे करें आवेदन योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 26 नवंबर, 2021 से 17 दिसंबर, 2021 तक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना की जांच करने की सलाह दी जाती है।