Sarkari Naukri: ट्राइबल को-ओपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीआरआइएफईडी), नई दिल्ली ने हाल ही ग्रुप-ए, बी व सी के तहत कुल 86 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें जनरल मैनेजर (मार्केटिंग, फाइनेंस एंड अकाउंट्स), डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनजर, हिन्दी ट्रांसलेटर, एमटीएस समेत कई पद शामिल हैं। आवेदक की उम्र विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई, 2019 के अनुसार तय की जाएगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।