
Sarkari Naukri 2024: भारतीय की जनरल इंश्योरेंस कंपनी (GIC) की भर्ती के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका है। जीआईसी ने 110 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसके लिए अप्लाई करने का आज यानी कि 19 दिसंबर लास्ट डेट है। ऐसे में सभी इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट gicre.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
GIC की इस भर्ती के लिए किसी भी कैंडिडेट्स का चयन कई चरणों की परीक्षा के बाद होगा, जिसमें ग्रुप डिस्कसन, पर्सनल इंटरव्यू, और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। GIC की इस भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को सहायक प्रबंधक (Scale 1) के लिए तैनात किया जाएगा। इन्हें मूल वेतन के तौर पर 50,925 रुपये प्रति महीने का भुगतान किया जाएगा। परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
इस भर्ती के लिए वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत में BA की डिग्री हो। एससी और एसटी कैंडिडेट्स के लिए 55 प्रतिशत मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। आवेदक की आयु 1 नवंबर 2024 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।
Updated on:
19 Dec 2024 09:13 am
Published on:
19 Dec 2024 09:13 am
