Selection Process
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2020 के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण की ऑनलाइन लिखित परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित होगी जिसमें जनरल / फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीनजनिंग एबिलिटी व कंप्यूटर एप्टीट्यूड विषयों से कुल 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे होगी और कुल निर्धारित अंक 100 हैं। लिखित परीक्षा में 0.25 निगेटिव मार्किंग भी है। लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।