30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI SO Recruitment 2022: सीनियर एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और अन्य पदों भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) उपाध्यक्ष और प्रमुख, वरिष्ठ विशेष कार्यकारी, प्रबंधक और वरिष्ठ कार्यकारी सहित कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते है। आवदेन करने से पहले उम्मीदवार आवश्यक दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़े लें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 20 Apr 2022, 10:49 AM IST

SBI SO Recruitment 2022

SBI SO Recruitment 2022

SBI SO Recruitment 2022: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) उपाध्यक्ष और प्रमुख, वरिष्ठ विशेष कार्यकारी, प्रबंधक और वरिष्ठ कार्यकारी नियुक्त कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers या sbi.co.in/careers पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑनलाइन आवेदन लिंक, अधिसूचना, अंतिम तिथि, रिक्ति विवरण, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य विवरण नीचे देख सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार, उपाध्यक्ष और प्रमुख, वरिष्ठ विशेष कार्यकारी कार्यक्रम प्रबंधक संपर्क केंद्र, वरिष्ठ विशेष कार्यकारी ग्राहक अनुभव, प्रशिक्षण और स्क्रिप्ट प्रबंधक, वरिष्ठ विशेष कार्यकारी कमांड सेंटर प्रबंधक, वरिष्ठ विशेष कार्यकारी, संचालन (आउटबाउंड), प्रबंधक, सलाहकार और वरिष्ठ कार्यकारी आदि के आवेदन मांगे गए है।

महत्वपूर्ण तिथियां
— वीपी और सीनियर स्पेशल एक्जीक्यूटिव के लिए एसबीआई एसओ आवेदन की अंतिम तिथि: 04 मई 2022
— प्रबंधक, सलाहकार और वरिष्ठ कार्यकारी पदों के लिए एसबीआई एसओ आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अप्रैल 2022

यह भी पढ़ें- दिल्ली परिवहन विभाग में निकली है बंपर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल



वैकेंसी डिटेल
— उपाध्यक्ष और प्रमुख के लिए : 1 पद
— वरिष्ठ विशेष कार्यकारी कार्यक्रम प्रबंधक संपर्क केंद्र : 4 पद
— वरिष्ठ विशेष कार्यकारी ग्राहक अनुभव प्रशिक्षण और स्क्रिप्ट प्रबंधक (इनबाउंड और आउटबाउंड) : 2 पद
— वरिष्ठ विशेष कार्यकारी कमान केंद्र प्रबंधक : 3 पद
— सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव- डायलर ऑपरेशंस (आउटबाउंड) : 1 पद
— वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री) : 2 पद
— प्रबंधक (प्रदर्शन योजना और समीक्षा) : 2 पद
— सलाहकार (धोखाधड़ी जोखिम) : 4 पद

यह भी पढ़ें- डीयू के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन



आयु सीमा
उपाध्यक्ष और प्रमुख : 50 वर्ष
वरिष्ठ विशेष कार्यकारी कार्यक्रम प्रबंधक संपर्क केंद्र : 35 वर्ष
वरिष्ठ विशेष कार्यकारी ग्राहक अनुभव, प्रशिक्षण और स्क्रिप्ट प्रबंधक (इनबाउंड और आउटबाउंड) : 40 वर्ष
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव कमांड सेंटर मैनेजर : 40 साल
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव डायलर ऑपरेशंस (आउटबाउंड) : 35 साल
वरिष्ठ कार्यकारी (अर्थशास्त्री) : 32 वर्ष
मैनेजर : 25 से 35 वर्ष
सलाहकार : 63 वर्ष से कम

एसबीआई एसओ भर्ती 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
— चयन के लिए मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार सूची तैयार की जाएगी।


ऐसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि तक या इससे पहले एसबीआई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार : 750/- रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार : कोई शुल्क नहीं