2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेबी में काम करने के इच्छुक फ्रेशर कैंडिडेट्स के लिए Good News

सेबी में काम का सपना देख रहे फ्रेशर कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI / Board) ने अपने युवा व्यावसायिक कार्यक्रम के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए है। सेबी यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम 2022 में कुल 38 युवा पेशेवरों को शामिल किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Jan 2022, 11:00 AM IST

SEBI Young Professionals Program 2022

SEBI Young Professionals Program 2022

SEBI Young Professionals Program 2022 : सेबी में काम का सपना देख रहे फ्रेशर कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI / Board) ने अपने युवा व्यावसायिक कार्यक्रम के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए है। इसके बारे में 4 जनवरी, 2022 को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आवेदन पत्र सेबी यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम 2022 के तहत समाचार पत्रों में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 21 दिनों के लिए खुला रहेगा।

38 युवा को मिलेगा मौका:—
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रतिभूति बाजार संचालन, कानून, अनुसंधान और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न डोमेन में सेबी यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम 2022 में कुल 38 युवा पेशेवरों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।

वैकेंसी डिटेल:—
कुल पदों की संख्या : 38 पद
यंग प्रोफेशनल (सिक्योरिटीज मार्केट ऑपरेशंस) : 16 पद
युवा पेशेवर (कानून) : 10 पद
यंग प्रोफेशनल (रिसर्च) : 06 पद
युवा पेशेवर (सूचना प्रौद्योगिकी) : 06 पद

SEBI Young Professionals Program 2022 के लिए ऐसे ऑनलाइन आवेदन
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं या सेबी इंटर्नशिप के लिए ऊपर दिए गए सीधे आवेदन ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
— होमपेज पर Vacancies टैब पर क्लिक करें।
— इसके बाद वेकेंसी हेडिंग के तहत सेबी यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम इंटर्नशिप 2022 पर क्लिक करें
— सेबी यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम 2022 के लिए आवेदनों के आमंत्रण पर क्लिक करें।
— अब आपको ऑनलाइन आवेदन लिंक मिलेगा, सेबी इंटर्नशिप फॉर्म 2022. भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
— सेबी यंग प्रोफेशनल्स इंटर्नशिप एप्लीकेशन फॉर्म 2022 का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

यह भी पढ़ें: NEET MDS 2022 परीक्षा की तारीखों की घोषणा, आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

आयु सीमा:—
उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। आवेदक की उम्र विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्यता:—
वित्तीय बाजारों की समझ
विश्लेषणात्मक क्षमता
सूचना प्रौद्योगिकी उपकरणों का ज्ञान
अनुसंधान के लिए योग्यता
मौखिक और लिखित संचार कौशल
निर्णय और पारस्परिक कौशल

यह भी पढ़ें: BOI Recruitment 2021-22: बैंक ऑफ इंडिया बिना परीक्षा के दे रहा नौकरी, आवेदन की आखिरी तिथि 7 जनवरी 2022

चयन प्रक्रिया:—
आवेदन स्क्रीनिंग
प्रारंभिक साक्षात्कार
अंतिम साक्षात्कार