Rajasthan Health Department Recruitment 2023: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ी भर्ती होने जा रही है। राजस्थान राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए दो अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW) राजस्थान ने नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार SIHFW की आधिकारिक साइट sihfwrajasthan.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (SIHFW) की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होगी और 4 जून, 2023 को समाप्त होगी। राजस्थान राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट के कुल 9879 पदों पर भर्ती की जाएगी।