SSB Constable Admit Card 2020-21: सशस्त्र सीमा बल (SSB), गृह मंत्रालय की ओर से कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसकी आवेदन करने के अंतिम तारीख 29 अगस्त से 20 दिसंबर 2020 तक थी। इन रिक्त पदों पर आवेदन करने के बाद अब उम्मीदवार को शारीरिक परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड का इंतजार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एसएसबी को उम्मीद है कि मई के महीने में कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा तिथि जारी कर दी जाएगी। लेकिन इसी बीच तेजी से बढ़ रहे कोरोना महामारी के केस को देखते हुए विभिन्न संगठनों ने अपनी लिखित परीक्षा / PET / PST / Medical को स्थगित कर दिया। इसलिए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि, एसएसबी अपनी वेबसाइट यानी ssbrectt.gov.in पर स्थिति सामान्य होने पर शारीरिक परीक्षा तिथि जारी करेगा। हालांकि, परीक्षा तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।