इस भर्ती के जरिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरा जाएगा। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के पद शामिल हैं।