SSC CGL Topper Mohit Chowdhary: संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) भर्ती परीक्षा 2022 में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर बने है मोहित चौधरी। 36 लाख से अधिक कैंडिडेट्स को पीछे छोड़कर ये जगह बनाई है मोहित चौधरी ने… न केवल अपने जिले का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 36,001 विभिन्न पदों के लिए जब रैंक जारी की गयी तो जोधपुर में रहने वाले मोहित चौधरी ने ऑल इंडिया पहली रैंक प्राप्त की है। मोहित ने साल 2021 के अप्रैल मई से तैयारी शुरू कर सीडीएस के एग्जाम दिए लेकिन सफलता नहीं मिली। तैयारी के दौरान गांव जाना भी बंद कर दिया। सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दिए। घर पर और लाइब्रेरी में बैठकर दिनभर तैयारी की। मोहित ने देश भर के अपने साथी परीक्षार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए श्रेष्ठ मार्गदर्शन तो जरूरी है। लेकिन साथ ही स्वयं को लक्ष्य पर अंत तक दृढ़ संकल्प के साथ एकाग्र रखकर सटीक रणनीति बनाते हुए आत्मविश्वास से बढ़ते रहना भी जरूरी है।