SSC GD Constable 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) GD द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएपीएफ (Central Armed Police Forces) में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में एसएसएफ, राइफलमैन (GD) और एनसीबी में सिपाही के लिए एसएससी GD परीक्षा के लिए अंतिम अंक (Scorecard) जारी करने की तारीख को संशोधित किया है। कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) 8 मई 2023 को GD कांस्टेबल के पद के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के अंक जारी करने जा रहा है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपने एसएससी GD कांस्टेबल मार्क्स 2023 डाउनलोड कर सकेंगे। कर्मचारी चयन आयोग ने 8 अप्रैल को सीएपीएफ (Central Armed Police Forces) में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में एसएसएफ और राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित किया।