TSPSC Admit Card 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने आज 27 फरवरी को विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में सहायक अभियंता, नगर पालिका सहायक अभियंता, तकनीकी अधिकारी और कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी के पद के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) के विभिन्न पदों के लिए आवेदन किया है वे जल्दी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। एडमिड कार्ड डाउनलोड करें के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाना होगा। आयोग (TSPSC) इस भर्ती के माध्यम से कुल 833 रिक्त सहायक अभियंता, नगर पालिका सहायक अभियंता, तकनीकी अधिकारी और जूनियर तकनीकी अधिकारी के पदों को भरेगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर से 21 अक्टूबर, 2022 तक हुई थी। अब जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे है, वे एग्जाम वाले दिन अपने साथ स्वयं की पहचान हेतु एक मूल पहचान फोटो अवश्य साथ लेकर जाएं।