UPPSC Recruitment 2021: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए योगी सरकार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती की शुरूआत करने जा रही है। आयोग ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में मेडिकल ऑफिसर (UPPSC MO Recruitment 2021) में रिक्त पड़े 16 प्रकार के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें अलग-अलग विभाग में कुल 3,620 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों की भर्ती के लिए आयोग ने आज यानी की शुक्रवार 28 मई को भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है वे यूपीपीएससी की ऑफिशियल बेवसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ध्यान रहे उन पगो पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को भर्ती संबंधित समस्त जानकारी आयोग की वेबसाइट पर मिलेगी।