UPSC Civil Services Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 22 फरवरी 2022 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने किसी कारणवश या भूल से अपने आवेदन में गलती कर दी है तो जल्दी से इस UPSC के इस मौके का लाभ ले सकते हैं। जो उम्मीदवार अपने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के आवेदन पत्र में संशोधन करना चाहते हैं या बदलाव करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट वे 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 तक ऐसा कर सकते हैं। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। आप को बता दे की आयोग ने इस बार यूपीएससी भर्ती अभियान के तहत देश भर में विभिन्न सेवाओं में कुल 1105 पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे है।