UPSC recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में जूनियर इंजीनियर, लोक अभियोजक (Public Prosecutor) और कई अन्य पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 8 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2023 तक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से इस भर्ती के लिए कुल 146 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गयी है। जिसमे केंद्रीय लोक अभियोजक (Public Prosecutor) के 48 पदों भी शामिल है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय में सहायक निदेशक के 16 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री और नागरिक उड्डयन के कानूनी पहलुओं से निपटने का सात साल का कार्य अनुभव होना चहिये।