जीव विज्ञान विषय के भी पद जोड़े
संशोधित विज्ञापन में टीजीटी के लिए जीव विज्ञान विषय के पदों का सृजन भी किया गया है। टीजीटी के कुल पदों में संशोधन पश्चात जो 310 पदों की कमी हुई है, वो विज्ञान विषय में ही हुई है। पूर्व में जारी विज्ञापन में विज्ञान विषय के कुल 1943 पद थे। लेकिन संशोधन पश्चात विज्ञान के 898 और जीव विज्ञान के 735 पद लिए गए हैं। संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार, फ्रेश अभ्यर्थियों व तदर्थ शिक्षकों को समान रूप से चार चार अंक देने की बात है।