Women and Child Development Department Recruitment 2021: महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD Kolar Recruitment 2021) ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका (Anganwadi Worker & Helper) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 13 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 171 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट https://anganwadirecruit.kar.nic.in/ पर पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।