17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने भी माना, राजस्थान में 6 माह में हुई 15 हजार से अधिक नवजातों की मौत

अक्टूबर माह तक प्रदेशभर में 13,673 नवजात शिशुओं की मौत हुई। सिर्फ अक्टूबर माह में ही 1527 नवजात की मौत हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 29 Nov 2017, 10:18 PM IST

new-born-babies-died

जोधपुर। अक्टूबर माह तक प्रदेशभर में 13,673 नवजात शिशुओं की मौत हुई। सिर्फ अक्टूबर माह में ही 1527 नवजात की मौत हुई। यह आंकड़ा सरकार की ओर से बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट में राजस्थान पत्रिका के एक समाचार पर स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान पेश किया गया।

बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में इस वर्ष अगस्त व सितंबर में हुई 90 नवजात बच्चों की मौत पर राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित एक समाचार पर स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दायर की थी। याचिका की पिछली सुनवाई में सरकार से अक्टूबर से पिछले छह माह में प्रदेशभर में हुई शिशु मौतों का आंकड़ा मांगा गया था।

READ: बांसवाड़ा में 53 दिन में 81 नवजातों की मौत, जुलार्इ में सर्वाधिक 50 मौतें

इस बारे में बुधवार को जस्टिस संगीत लोढ़ा व जस्टिस विनीत माथुर की खंडपीठ में हुई सुनवाई में सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता केएल ठाकुर ने रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में अक्टूबर माह तक प्रदेशभर में 13,673 व सिर्फ अक्टूबर में ही 1527 नवजात की मौत का आंकड़ा पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि बांसवाड़ा के चिकित्सालय में इस दौरान स्टाफ की कमी को पूरा किया गया है। अस्पताल में आवश्यक मशीनरी व दवाइयों आदि की आपूर्ति की जा रही है।

READ: नवजात शिशुओं की मौत: बांसवाड़ा जिला अस्पताल के 3 डॉक्टर निलम्बित व 5 एपीओ

हाईकोर्ट ने पहले तो सरकार की ओर से देरी से रिपोर्ट पेश करने पर नाराजगी जताई जिसके लिए सरकारी अधिवक्ता ने खेद व्यक्त किया। खंडपीठ ने रिपोर्ट पर बहस के लिए अगली सुनवाई 7 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट की ओर से इस मामले में नियुक्त न्यायमित्र कुलदीप वैष्णव मौजूद रहे।

READ: बांसवाड़ा: चिकित्सालय प्रशासन में एक बार फिर मचा हडकंप, तीन घंटे में चार नवजातों की मौत

Video : बांसवाड़ा : प्रसव के बाद मां और नवजात की मौत पर बवाल, पति के घर मिले शव