फलोदी। आगामी विधानसभा में फलोदी के 2.55 लाख 700 मतदाता वोट डालेंगे, लेकिन बावजूद इसके महिलाओं के मत प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। गत विधानसभा चुनाव के मुकाबले भले ही इस चुनाव में 27 हजार 147 मतदाताओं की संख्यां में बढोतरी हुई है, लेकिन बावजूद इसके महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत कम हुआ है। जिससे गत विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस साल 0.53 मत प्रतिशत कम महिलाएं मतदान करेंगी। हालांकि गत साल की तुलना में करीब 11 हजार 457 महिलाओं के वोट नए जुड़े हैं, लेकिन महिलाओं के मुकाबले पुरूषों के वोट 15 हजार 685 वोट ज्यादा है, जो कि महिलाओं के जुडे वोट मुकाबले 4 हजार 228 वोट अधिक है। यही कारण है कि गत विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस साल महिलाओं के मत प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई है।