फलोदी। अपने बच्चों पर मुसीबत आने पर दुनिया की हर मां मौत से भी लड़ जाती है, चाहे वह जानवरों, पक्षियों की मां हो या फिर इंसानों की, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ ऐसा ही नजारा खीचन गांव में देखने को मिला, जब मादा श्वान ने अपने 11 पिल्लों का जीवन बचाने के लिए जहरीले सांप किंग कोबरा से संघर्ष करते हुए उसे घायल कर दिया।