22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौकरी लगने के महज 88 दिन में ही हुआ कुछ ऐसा, सेना में हेल्थ निरीक्षक ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

पिता ओमप्रकाश यादव ने सेना में मेजर विष्णु प्रसाद, हेल्थ अधीक्षक कन्हैयालाल, विवेक (एसकेटी एएमसी) और कैप्टन हरिकृष्णा के खिलाफ पुत्र को नौकरी के दौरान प्रताड़ित व आत्महत्या करने के लिए दुष्पेरित करने की एफआइआर दर्ज कराई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 30 Jul 2023, 1:09 PM IST

army_health_inspector_suicide.jpg

जोधपुर। मिलिट्री अस्पताल (मिनिस्ट्री हेल्थ स्टेशन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) में हेल्थ निरीक्षक ने नियुक्ति के महज ढाई माह बाद राइकाबाग रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। जीआरपी ने बताया कि हरियाणा के रेवाड़ी में माजरा भालकी निवासी आकाश यादव पुत्र ओमप्रकाश ने राइकाबाग रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दी है।

यह भी पढ़ें- हाई सिक्योरिटी जेल से पेशी पर जोधपुर आ रहा था हिस्ट्रीशीटर, फिर हुआ ऐसा बड़ा हादसा, पुलिस के उड़े होश

पिता ओमप्रकाश यादव ने सेना में मेजर विष्णु प्रसाद, हेल्थ अधीक्षक कन्हैयालाल, विवेक (एसकेटी एएमसी) और कैप्टन हरिकृष्णा के खिलाफ पुत्र को नौकरी के दौरान प्रताड़ित व आत्महत्या करने के लिए दुष्पेरित करने की एफआइआर दर्ज कराई। पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी ने शव परिजन को सौंप दिया। थानाधिकारी महेश श्रीमाली का कहना है कि एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: मेहरबान है मानसून, आज भी यहां होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट जारी

सजा में साइकिल पर फील्ड में भेजा, धक्का देकर निकाला

मृतक के पिता का आरोप है कि सीओएफ मांगने पर मेजर ने धमकी देकर हेल्थ निरीक्षक पुत्र को भगा दिया था। अगले ही दिन सजा के तौर पर पुत्र को साइकिल पर फील्ड में जाने का आदेश दे दिया था। जबकि ट्रेंड मैन साइकिल पर फील्ड में जाते हैं। आरोप है कि विवेक (एसकेटी एएमसी) ने धक्के देकर बाहर कर दिया था। 17 जुलाई को पुत्र के खिलाफ नोटिस निकलवा दिया था और सभी के सामने अपमानित भी किया गया था। कैप्टन ने 24 जुलाई को कार्यालय में बुलाकर प्रताड़ित किया था।

नौकरी लगने के 88 दिन बाद जान दी

आकाश यादव गत 1 मई को एसएचओ मिलिट्री अस्पताल (मिनिस्ट्री हेल्थ स्टेशन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) में बतौर हेल्थ निरीक्षक नियुक्त हुआ था। जून में उसे मानसिक प्रताड़ित किया जाने लगा था। मेजर, कैप्टन, हेल्थ अधीक्षक व अन्य कार्यालय समय से पहले और बाद में उससे अपना प्रोजेक्ट कार्य करवाते थे। इसके बदले में हेल्थ निरीक्षक ने सीओएफ मांगा था। तब से उसे प्रताड़ित किया जाने लग गया था। इससे परेशान होकर हेल्थ निरीक्षक ने रात को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी।