बालेसर थाना अधिकारी नरपत सिंह चारण ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे भारतमाला परियोजना सड़क पर एक ट्रक ओसियां की तरफ जा रहा था। यह ट्रक बालेसर थाना क्षेत्र के जिया बेरी गांव के पास पहुंचने पर ट्रक में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। ट्रक में आग लगने से चालक गुजरात के अमरगढ़ निवासी जावेद खान पुत्र मोहमद खान एवं खलासी सर्जन सिंह पुत्र नटवर सिंह दोनों ने कूद कर अपनी जान बचाई एवं पुलिस को सूचना दी।