पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के 62 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को 2-2 सेट यूनीफॉर्म देने की घोषणा की थी, लेकिन विस चुनाव की आचार संहिता के कारण इस पर ब्रेक लग गए। अब महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन यूनिफार्म को वितरण करने का निर्णय लिया है। इसके सभी जिलों से आई डिमांड के अनुसार प्रति बालक-बालिका दो-दो रेडिमेड यूनिफार्म भिजवाना शुरू कर दी हैं। पीपाड़सिटी,भोपालगढ़ उपखंड मुख्यालय पर बच्चों की यूनिफार्म भिजवा दी है।केंद्रों की सेक्टर बैठकों में वितरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान देवेन्द्र जाखड़, मनीष भन्नगा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपमा भन्नगा, किरणा ग्वाला, सुनीता देवड़ा, रेणु कंवर चारण, भगवती देवासी, मुन्नी देवी गोदारा, रेणु सेंवर, शोभा गुर्जर, मंजू भार्गव, प्रेमलता सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।