शारीरिक गतिविधियों का महत्व बताएं
माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी के अनुसार आजकल बच्चे फिजिकल एक्टिविटी में कम रुचि लेते हैं, ऐसे में इस गतिविधि के माध्यम से उनको इसके लिए मोटिवेट किया जाएगा। आयोजन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों, कार्मिकों, अभिभावकों और गणमान्य लोगों की जानकारी शाला दर्पण पोर्टल के मॉड्यूल में अपलोड की जाएगी। सभी संस्था प्रधान अपने स्कूलों में इस गतिविधि के संपन्न होने के तुरंत बाद इसे अपडेट करेंगे। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने कहा कि विद्यार्थियों को हेल्दी बॉडी और मन के लिए इस गतिविधि का महत्व समझाएं जिससे वे आगे भी इसका अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित हो।