5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में हो रहे ओलंपिक्स में खिलाडि़यों की परर्फोमेंस ने किया हैरान, ये हैं लेटेस्ट अपडेट्स

पाई स्कूल ऑलंपिक में शहर के 16४ स्कूलों के करीब ७ हजार खिलाड़ी जीत के लिए दांव-पेच आजमाने के लिए जुट गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 21 Nov 2017, 12:46 PM IST

sports events in jodhpur

rajasthan patrika pie school olympics, sports events in jodhpur, gaushala maidan of jodhpur, sports news, jodhpur news

जोधपुर . ओलंपिक की तर्ज पर हिन्दुस्तान जिंक (भारत का जिंक), पत्रिका इन एजुकेशन (पाई), बच्छराज यूनिफार्म एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की साझा मेजबानी में होने वाले खेल महाकुंभ का उद्घाटन सुबह ८ बजे शाला क्रीड़ा संगम, गोशाला मैदान में हुआ। जहां अलग-अलग खेल मैदानों पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। गोशाला मैदान पर पांच दिन तक चलने वाले पाई स्कूल ऑलंपिक में शहर के 16४ स्कूलों के करीब ७ हजार खिलाड़ी जीत के लिए दांव-पेच आजमाने के लिए जुट गए हैं। शहर में पहली बार होने वाले भव्य आयोजन पाई ओलम्पिक का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास ने किया। पाई ओलंपिक में मार्च पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि जस्टिस व्यास ने ली। इसके बाद सभी खिलाडि़यों को खेल की शपथ दिलाई गई। पाई स्कूल ओलंपिक जोधपुर के मार्च पास्ट में चौपासनी स्कूल विजेता रही।

ये हुए शुरुआती मुकाबले


पाई स्कूल ओलंपिक के आगाज के साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाडि़यों अपना दमखम दिखाना भी शुरू कर दिया है। इसमे हुए पहले मुकाबले 800 मीटर सीनियर वर्ग के बॉयज में वंदना पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के राधे श्याम ने बाजी मारी। वहीं गल्र्स सीनियर वर्ग में सेंट जेवियर स्कूल की प्राची चौहान ने दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर गल्र्स जूनियर वर्ग में गंगाराम स्कूल उत्तरेश्वर की छात्रा शारदा विजेता रहीं। जूनियर वर्ग में बॉयज और गल्र्स दोनों में गंगाराम स्कूल लूणी के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। अभी 200 मीटर सीनियर वर्ग 18 वर्ष हिट्स शुरू हुई है। साथ ही फुटबॉल, बास्केटबॉल और बैडमिंटन आदि मैच भी चल रहे हैं। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

ये हो रहीं है खेल गतिविधियां


प्रतियोगिता के तहत एथलैटिक्स 100, 200, 400, 800 मीटर, चार गुणा 100 मीटर और चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़, लोंगजम्प, हाई जम्प, शॉटपुट व जैवेलियन थ्रो, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, जूडो, रस्साकशी जैसे गेम्स होंगे। दो आयु वर्ग के विद्यार्थी लेंगे भाग पाई स्कूल ऑलंपिक में दो आयु वर्ग बनाए गए हैं। इसमें 14 वर्ष तक - कक्षा 6 से 8 तक तथा 18 वर्ष तक - कक्षा 9 से लेकर 12 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। पाई स्कूल ऑलंपिक में विद्यार्थी व स्कूल के लिए किसी तरह की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है।

मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

- सर्वाधिक प्रतिनिधित्व के लिए स्कूल को ट्रॉफी।

- सबसे ज्यादा मैच जीतने के लिए स्कूल को ट्रॉफी।

- सुपर स्कूल ट्रॉफी, पाई स्कूल ऑलंपिक के ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर स्कूल को ट्रॉफी।