8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Assembly Election: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसको देगी टिकट, CM गहलोत ने कर दिया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नए चेहरों को उतारेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 29 Aug 2023, 10:49 AM IST

ashok_gehlot_1.jpg

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नए चेहरों को उतारेगी। चुनावी तैयारियों को लेकर करवाए जा रहे अलग-अलग सर्वे में जीतने की संभावना वाले युवाओं को मौका दिया जाएगा। जोधपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी की मौजूदगी में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इस बार लग रहा है कि जनता का मूड रिपीट करने का है।

यह भी पढ़ें- जोधपुर मिलिट्री स्टेशन: अफीम की गिरफ्त में सेना, अब खुद का कर्मचारी पकड़ा गया

उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि सरकार बचाने वाले किसी विधायक का टिकट नहीं कटे, लेकिन सर्वे के आधार पर कुछ विधायकों के टिकट कट सकता है। नए चेहरों को मौका देंगे, चाहे वह पार्षद या प्रधान ही क्यों न रहे हो। जिन्होंने पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाया है, उनको पार्टी आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता का प्रस्ताव विधानसभा से पारित करवा कर भेज चुके हैं, अब निर्णय केन्द्र को करना है। वहीं कोटा में कोचिंग कर रहे बच्चों की आत्महत्या का मामला चिंताजनक है। ऐसे प्रकरणों में गठित कमेटी से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें- डाक विभाग की घर बैठे प्रसाद मंगाओ योजना पड़ी सुस्त, जनता नहीं दिखा रही रूचि, पढ़ें ये रिपोर्ट

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को शहर में नए अत्याधुनिक बस स्टैंड का उद्घाटन किया। साथ ही करीब 113 करोड़ रुपए की अन्य योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। बस स्टैंड के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता का ख्याल रखें। हमने परिवहन बसें और ग्रामीण बसें चलाई, लेकिन वसुन्धरा सरकार ने कहा कि यह घाटे का सौदा है, लेकिन मेरा मानना है कि जनता को दी जाने वाले सुविधाओं में घाटा-मुनाफा नहीं देखा जाता। जनता को सोशल सिक्योरिटी देना जरूरी है।