सिलेंडर ब्लास्ट में लोकेंद्र सिंह (9) 30 प्रतिशत तक झुलस गया था। इसके बाद से वह आइसीयू में एडमिट था। लोकेंद्र की इलाज के दौरान सोमवार अलसुबह पौने 4 बजे मौत हो गई। शाम साढ़े 4 बजे लोकेंद्र की मां जस्सू कंवर पत्नी भारतसिंह ने भी दम तोड़ दिया। जस्सू 90 प्रतिशत तक झुलसी हुई थी और आइसीयू में उपचाराधीन थीं। वह दो दिन पहले दम तोड़ चुके सुरेंद्र की बहन थी। इधर, इलाज के दौरान गंवरी देवी (40) और जमना कंवर (70) ने भी दम तोड़ दिया है। दूल्हा जस्सुकंवर के मौसी बेटा भाई था। जस्सु कंवर के पति का निधन हो चुका है।