वहीं दूसरी तरफ फलोदी के मोखेरी ग्राम पंचायत मोखेरी से नेशनल हाईवे 11 बिठडी को जोड़ने वाली 5 किलोमीटर लम्बी सड़क का डामरीकरण करने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों ने बताया जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन में मेघवालों की ढाणी, पिलायतों की ढाणी मोखेरी में निवासरत लोगों को सड़क सुविधा दिलाने की की मांग की है। उन्होंने बताया कि 12 सौ से अधिक लोगों की आबादी इस सड़क से जुड़ी है, लेकिन आवगामन के लिए डामरीकृत सड़क मार्ग नहीं है। जिससे आवगामन में बहुत अधिक परेशानी हो रही है। गांव के ठाकरराम, भंवरलाल, जेठाराम, मोहनलाल, भागीरथ, मदनलाल, जानकीलाल, खेमचंद, गोपाल आदि ने कलक्टर को दिए ज्ञापन में सड़क सुविधा दिलाने की मांग की।