17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हड़ताल की जिद में तड़प कर हार गई नन्हीं जिंदगी, नहीं पसीजे पत्थरदिल भगवान

झुलसी बच्ची को गांधी बर्न यूनिट से उम्मेद भेजा, हो गई मौत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Abhishek Bissa

•

Updated: 19 Dec 2017, 10:04 AM IST

doctors strike in jodhpur

girl burn, Doctors strike, Doctors strike latest news, doctors strike in jodhpur, burn unit in jodhpur, hospitals in jodhpur, jodhpur news

अभिषेक बिस्सा/जोधपुर. महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती तीन वर्षीय बच्ची को रविवार रात डॉक्टरों ने हड़ताल के कारण उम्मेद अस्पताल भेज दिया, जहां कोई बर्न यूनिट नहीं थी। कमर, जांघ, पीठ और कुछ अन्य हिस्सों से चालीस फीसदी तक झुलसी बच्ची को उम्मेद अस्पताल के शिशु रोग वार्ड के द्वितीय फ्लोर पर एेसी जगह बैड दिया गया, जहां पहले दो बच्चे और सोए हुए थे। इस लापरवाही के बीच सोमवार सुबह बालिका ने दम तोड़ दिया। मसूरिया बालाजी रोड निवासी दर्शना (३) पुत्री देवीशंकर गहलोत गत ९ दिसंबर को घर में गर्म पानी से भरी बाल्टी गिरने से जल गई थीं। इस दौरान परिजन उसे हाथोंहाथ महात्मा गांधी अस्पताल ले आए थे। रविवार रात चिकित्सकों ने कहा था कि सोमवार से रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। एेसे में दर्शना को जयपुर , अहमदाबाद या किसी और प्राइवेट अस्पताल में ले जाओ। हड़ताल में कोई सीनियर्स डॉक्टर आए या न आए, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

चुलबुली दर्शना की मौत के बाद घर में मातम


दर्शना चुलबुली थी। दर्शना अपने बड़े पिता दुर्गाशंकर के पास रहती थी। दर्शना का एक बड़ा भाई है, लेकिन दर्शना दुर्गाशंकर व उनकी पत्नी के पास रहती थी। दर्शना कितनी चंचल थी, इस बात का फोटो से भी अंदाजा लगाया जा सकता है। दर्शना को रात डेढ़ बजे बजे उम्मेद अस्पताल लाया गया। थोड़ी देर आपातकालीन इकाई में रखने के बाद उसे उम्मेद अस्पताल के द्वितीय फ्लोर स्थित एक वार्ड में भर्ती किया गया, जहां सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल छा गया। बच्ची के माता-पिता, बड़े माता-पिता और नाना सभी बेहाल हैं।

इसलिए जरूरी होती है बर्न यूनिट


डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में केवल महात्मा गांधी अस्पताल में ही बर्न यूनिट है। इसी कारण जलने के सभी केस यहीं आते हैं। चाहे वह बच्चा हो या वयस्क। सभी का इलाज यहीं होता है। जलने वाले रोगियों को संक्रमण का खतरा भी रहता है। इसलिए कूलिंग व बंद कांच के कक्ष में रखा जाता है। जबकि उम्मेद अस्पताल में बच्ची को सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया।

यह गलत बात है


मैं इस मामले की जानकारी लेता हूं। इस तरह से बात हुई है तो गलत है। बच्चा हो या वयस्क, सभी बर्न यूनिट में भर्ती होंगे। जरूरत पडऩे पर शिशु रोग चिकित्सक और शिशु सर्जन को कॉल कर बुलाया जाएगा।

- डॉ. अजय मालवीय, अतिरिक्त प्राचार्य व विभागाध्यक्ष सर्जरी विभाग, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर

पता करवाऊंगी


मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। मैं पता करवाती हूं।

- डॉ. रंजना देसाई, अधीक्षक, उम्मेद अस्पताल, जोधपुर


अन्य अस्पताल ले जाने को कहा

हमें कहा गया था कि बच्ची की हालत गंभीर है। कल से रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। आप अन्यत्र ले जाइए। उम्मेद अस्पताल में बच्ची को रात को इमरजेंसी में इलाज देकर द्वितीय फ्लोर स्थित वार्ड में भर्ती किया गया। जहां पहले से दो रोगी बच्चे बेड पर थे।


- दुर्गाशंकर, बालिका के ताऊ