जोधपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार 17 जुलाई के दिन हरियाली अमावस्या विशेष योगों में मनाई जाएगी। अमावस्या होने की वजह से इस दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। पं प्रेमप्रकाश ओझा के अनुसार, इसी दिन सूर्य कर्क संक्रांति होगी व सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश होगा। सूर्य का गोचर कर्क राशि में होने से कर्क राशि में बुधादित्य नामक राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से सूर्य देव की कृपा बरसेगी।