25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद कब से खुलेंगे स्कूल, सामने आई बड़ी जानकारी

Jodhpur News: जोधपुर शहर में दुकानें और बाजार पूरी तरह से खुल चुके हैं। वहीं अब मंगलवार से शैक्षणिक गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 12 May 2025, 3:29 PM IST

Schools will open from Tuesday

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सीजफायर के बाद सोमवार दिनभर स्थिति सामान्य रही। वहीं दूसरी तरफ जोधपुर शहर में भी हालात सामान्य हो चुके हैं। इसके साथ ही शहर में मंगलवार से सभी स्कूल खुल जाएंगे। वहीं आज जोधपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन शुरू करने का फैसला लिया गया है।

बाजारों में दिखी चहल-पहल

बता दें कि शहर में बाजार खुल चुके हैं। लोगों की चहल-पहल नजर आ रही है। इससे पहले रविवार रात को शहर में ब्लैकआउट भी नहीं किया गया था। प्रशासन ने फिलहाल नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना की ओर से शुक्रवार शाम को फिर से नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया गया था। ऐसे में जोधपुर एयरपोर्ट को 14 मई तक बंद कर दिया गया था। इससे पहले सात मई को नोटम जारी हुआ था, जो नौ मई तक था। हालांकि अब जोधपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो गया है।

यह वीडियो भी देखें

इससे पहले सामान्य होती परिस्थितियों के बावजूद भी सोमवार को भी सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और विश्वविद्यालयों में छात्रों के लिए रहा और परीक्षाएं भी स्थगित रहीं। हालांकि अब कल से स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते चार-पांच दिन चिंता में बीते थे। पहली बार रेड अलर्ट और ब्लैकआउट देखा था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें- जोधपुर व फलोदी में शेडयूल ब्लैकआउट नहीं, भारत-पाक तनाव के बीच देर तक व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे लोग