जोधपुर। विश्वविख्यात जोधपुरी हैण्डीक्राफ्ट की लोकप्रियता व विश्वसनीयता का आलम यह है कि हाल ही में दिल्ली में हुए जी-20 सम्मेलन में भी जोधपुर का वुडन हैण्डीक्राफ्ट छाया रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी-20 सम्मेलन में आए विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों, प्रमुखों व प्रतिनिधियों को अन्य उपहारों के साथ जोधपुरी वुडन बॉक्स (सन्दूक) भेंट की, जो जोधपुर में विशेष रूप से तैयार की गई थी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन में आए राष्ट्राध्यक्षों को देश के विभिन्न राज्य विशेष में बनी वस्तुएं इसी सन्दूक में डालकर भेंट की है।