जातरुओं के लिए सेवा शिविर आज से, भोजनशाला कल से
बाबा रामदेव मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए 99 वर्ष से मानव मात्र की सेवा में समर्पित हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर की ओर से 80वां दस दिवसीय सेवा शिविर शुक्रवार से शुरू होगा, जो 25 सितम्बर तक चलेगा। वहीं शिविर में शनिवार से भोजनशाला शुरू की जाएगी। हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के प्रधानमंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत के अनुसार मण्डल के प्रधान महेश जाजडा व संयोजक कैलाश जाजू के नेतृत्व में जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जातरुओं को टेबल कुर्सी पर बैठाकर भोजन परोसा जाएगा। शिविर में चिकित्सा व आयुर्वेद पद्धति से प्राथमिक उपचार, मोबाइल चार्जिंग, शीतल जल की व्यवस्था भी की जाएगी।