5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर में डिग्री को लेकर IIT और NIFT आमने-सामने, सवाल- कौन देगा डिगी? जानें क्या हुआ

Jodhpur News : मास्टर ऑफ फैशन डिजाइन (एमडेक) के ड्यूल डिग्री प्रोग्राम को लेकर IIT और NIFT दोनों संस्थान अड़ गए हैं। सवाल यह है कि डिग्री कौन देगा, इसको लेकर पेच फंस गया है। जानें अब क्या हुआ?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Mar 2025, 8:59 AM IST

Jodhpur M-Dec Degree IIT and NIFT Fighting Question who will Degree Know what happened

Jodhpur News : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) जोधपुर और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्यागिकी संस्थान (निफ्ट) जोधपुर दोनों की ओर से इस साल मिलकर मास्टर ऑफ फैशन डिजाइन (एमडेक) का ड्यूल डिग्री प्रोग्राम शुरू करना था। डिग्री कौन देगा, इसको लेकर पेच फंस गया है।

फिलहाल इस साल शुरू नहीं होगा एमडेक!

निफ्ट का फैशन की दुनिया में दबदबा है, लेकिन आइआइटी का तकनीक के फील्ड में। बावजूद इसके आइआइटी स्वयं अपनी डिग्री देने पर अड़ा हुआ है। कई दिनों तक विचार-विमर्श के बाद यह पेच नहीं सुलझा तो निफ्ट जोधपुर ने यह मामला निफ्ट के मुख्यालय दिल्ली को ट्रांसफर कर दिया। निफ्ट दिल्ली ने अब इस पर रोक लगा दी है। फिलहाल इस साल एमडेक शुरू नहीं होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत दो संस्थान मिलकर कोई भी डिग्री पाठ्यक्रम शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में घरेलू उपभोक्ताओं को मिल सकती है 150 यूनिट फ्री बिजली, फॉर्मूला तैयार, वित्त विभाग को भेजा

फैशन में नहीं चलेगी आइआइटी की डिग्री

एमडेक के अंतर्गत निफ्ट के छात्र-छात्राएं तकनीक का ज्ञान आइआइटी जोधपुर से लेने वाले हैं। आइआइटी में डाटा साइंस और एआइ की मदद से विद्यार्थी रैंप पर फैशन को परखने से पहले सॉफ्टवेयर की मदद से परखकर उसमें जरूरत के अनुसार बदलाव कर सकते हैं। इसी कारण आइआइटी के साथ डिग्री उपयोग रहेगी, लेकिन फैशन की दुनिया में निफ्ट की जगह आइआइटी की डिग्री लेकर जाने पर छात्रों को वैसा रेस्पोंस नहीं मिलेगा, यही निफ्ट ने आपत्ति की थी।

यह भी पढ़ें :31 मार्च से राजस्थान में नया बिल्डिंग बायलॉज होगा लागू! छोटे भूखंडों पर मिलने वाली कई छूट होंगी बंद