7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव जिहाद! 5वीं पास मोहसिन से हिंदू धर्म अपनाने पर ही शादी करेगी बीए की छात्रा… घरवालों से रहना चाहती है दूर

युवती और मुस्लिम युवक के बीच लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग...

2 min read
Google source verification
Love Jihad

जोधपुर/जयपुर। एक लव जिहाद के मामले में पहली बार किसी हिंदु युवती ने मुस्लिम युवक से शादी करने के लिए कोर्ट के सामने शर्तें रखी हैं। जोधपुर के महामंदिर थानान्तर्गत जगजीवनराम कॉलोनी से एक मुस्लिम लडक़े द्वारा ***** युवती को भगा ले जाने के मामले में लव जिहाद का मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू युवती ने कोर्ट को दिए अपने बयान में कहा है कि जब तक उसका प्रेमी धर्मांतरण करके हिंदू धर्म स्वीकार नहीं करेगा, तब तक वो उससे शादी नहीं करेगी।

लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
हिंदू युवती और मुस्लिम युवक मोहसिन खान के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व दोनों शादी की नीयत से भाग गए थे। पुलिस दोनों को दस्तयाब कर थाने लेकर आई। इसकी सूचना के बाद विहिप सहित हिन्दू संगठनों से जुडे लोग भी थाने पहुंच गए और इसे लव जेहाद बताते हुए हंगामा किया।

पांचवीं क्लास पास युवक मोहसिन खान और बीए की छात्रा युवती के बीच काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहसिन ऑटो चलाता है, जबकि युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। युवती के भाई ने मोहसिन द्वारा उसकी बहन को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया था।

युवती बोली, अगर हिन्दू धर्म स्वीकारे तो शादी को तैयार
युवक के साथ भागने वाली युवती ने पूछताछ में माना कि वह घरवालों के साथ नहीं रहता चाहती है। वह मोहसिन के साथ रह सकती है, लेकिन उसके लिए मोहसिन को हिन्दू धर्म स्वीकार करना होगा। तब वह उससे शादी कर सकती है और उसके साथ रहने को तैयार होगी। सूत्रों के अनुसार इस पर युवक ने भी युवती के सामने शादी के लिए हिन्दू धर्म स्वीकार करने की बात कही, हालांकि वह मीडिया के सामने कुछ भी नही बोला। युवती घरवालों से दूर ही रहना चाहती है।