विकास चौधरी, जोधपुर। हाथ की सबसे छोटी वाली अंगुली से भी छोटे आकार के मोबाइल जेल के भीतर तक पहुंचने लगे हैं। आकार में मात्र दो इंच वाले इन मोबाइल से बंदी व कैदी जेल में बैठकर अपनों से न सिर्फ संवाद कर रहे हैं, बल्कि जेल से बाहर गिरोह भी चला रहे हैं। गत तीन-चार आकस्मिक तलाशी अभियान में ऐसे सूक्ष्म मोबाइल मिलने से जेल और पुलिस प्रशासन सकते में हैं। सूक्ष्म आकार के मोबाइल मिलने के बाद रातानाडा थाना पुलिस को सौंपे गए हैं। इनके आइएमइआइ नम्बर के आधार पर जांच शुरू की गई है। इसके बाद ही खुलासा हो पाएगा कि इन मोबाइल में कौन सी सिम उपयोग में ली जा रही थी और किसने व किन-किन से सम्पर्क किया गया था।