जिलावृत्त के अधीक्षण अभियंता एमएल बेन्दा ने बताया कि 2020 से 2023 की डीपीसी आयोजित कर तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए आदेश जारी किए गए। लाइनमैन प्रथम 25, लाइनमैन द्वितीय 53, एसएस ए प्रथम- 14, एसएस ए द्वितीय 19, इलेक्ट्रीशियन प्रथम 15, इलेक्ट्रीशियन द्वितीय 30, मीटर इन्स्पेक्टर प्रथम 2 एवं सहायक प्रथम 8 के कुल 166 पदों पर पदोन्नत किया गया। वर्ष 2023-24 की डीपीसी में लाइनमैन प्रथम 12, लाइनमैन द्वितीय 11, एसएस ए प्रथम 3, एसएस ए द्वितीय 4, मीटर इन्स्पेक्टर प्रथम एक और सहायक प्रथम 2 के कुल 33 पदों पर पदोन्नत किया गया।