26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्वैलर को पिस्तौल दिखाई तो पोती रोने लगी, फिर लुटेरों ने किया ऐसा काम

कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत मीरा नगर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मोपेड सवार ज्वैलर को रुकवाया और तमंचे से डरा धमकाकर बैग लूटकर भाग गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 13 Aug 2023, 9:57 AM IST

kudi_bhagtasni_police_station.jpg

जोधपुर। कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत मीरा नगर में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मोपेड सवार ज्वैलर को रुकवाया और तमंचे से डरा धमकाकर बैग लूटकर भाग गए। गनीमत रही कि बैग में दुकान की चाबियां व हिसाब की डायरियां व दस्तावेज ही थे।

यह भी पढ़ें- IMD Rain Alert: इस दिन लौट कर आने वाला है मानसून, शुरु होगा झमाझम बारिश का दौर, नया अपडेट जारी

मीरा नगर निवासी राकेश सोनी ने बताया कि उनकी झालामण्ड सर्कल के पास शिव ज्वैलर्स नामक दुकान है। वह रात को दुकान मंगल करने के बाद पोती के साथ मोपेड पर घर के लिए रवाना हुआ। पास में बैग था, जिसमें दुकान की चाबियां व हिसाब की डायरियां व दस्तावेज थे। पोती मोपेड के आगे खड़ी थी।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Alert: आखिरकार मानसून ने दिया बड़ा झटका, इतने दिनों का लगा ब्रेक, सामने आई बड़ी जानकारी

मीरा नगर में घर से कुछ दूर पहुंचे तो बाइक पर सामने से तीन युवक आए और ज्वैलर को रुकवाया। युवक उनसे किसी का पता पूछने लगे। इतने में बाइक के पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और तमंचा निकालकर डराने धमकाने लगा। ज्वैलर ने सोचा युवक मजाक कर रहा है, लेकिन तमंचा देख पोती घबरा गई और रोने लगी। तभी युवक ने झपट्टा मार बैग लूट लिया और भाग गए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग