बोरुंदा।- सावन मास के प्रथम सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में पूजा अर्चना व अभिषेक किए जा रहे हैं। बोरुंदा पुलिस थाना क्षेत्र के चौकड़ी कला गांव महादेव भाकर (पहाडी़) पर स्थित शिव मंदिर झरने के महंत पुजारी लाडुनाथ ने बताया कि इस वर्ष सावन मास अधिक मास होने से पूरे दो महीने का रहेगा, जिसमें सावन के 08 सोमवार आएंगे। अधिकमास की शुरुआत 18 जुलाई से होगी और 16 अगस्त इसका समापन होगा। इस दौरान भोलेनाथ का अभिषेक, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, गंगा जल से अभिषेक रोजाना किया जा रहा है। सावन के इन दो महिनों में प्रत्येक सोमवार को महादेव पहाड़ी पर शिव भक्तों का मेला भरा रहेगा।कस्बे के दधिमती माता मंदिर के शिवालय, जलदाय स्थित शिव मंदिर, सदर बाजार चौक स्थित शिव चबूतरा, बोरुंदा गढ़ के बाहर शिव मंदिर, पीपली चौराया शिव मंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना की जाएगी।