कोच मेंटेनेंस डिपो में एक समय में 3 ट्रेनों की एक साथ जांच की जा सकेगी। डिपो एरिया में वर्कशॉप क्षेत्र भी होगा, जहां सभी बोगी, व्हील, एयर ब्रेक सिस्टम का रखरखाव किया जा सकेगा। इस डिपो में क्रमश: 24 कोच, 16 कोच, 16 कोच की 3 रखरखाव पिट लाइन होंगी। इस डिपो में ट्रेनों के बाहरी हिस्से की धुलाई के लिए स्वचालित कोच वॉशिंग प्लांट होगा। कोचों को उठाए बिना बोगियों को हटाने और फिट करने के लिए अत्याधुनिक ड्रॉप पिट टेबल भी लगाई जाएगी।