वहीं दूसरी तरफ शादी समारोह व अन्य कार्यक्रमों में समय-समय के साथ बदलाव शुरू हो गए हैं। आज पुरानी परम्पराओं के साथ नई कल्चर भी अपनी जगह बना रही है। शादी, जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ, किटी पार्टी से लेकर धार्मिक आयोजन, रिटायरमेंट समारोह के लिए लोग पारम्परिक कार्ड को छोड़कर एआई आधारित डिजिटल आमंत्रण को पसंद कर रहे हैं। पांच-छह साल पहले तक समारोह में बुलाने के लिए पारंपरिक कार्ड अथवा ई-कार्ड का इस्तेमाल हो रहा था। अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से कार्ड कल्चर के तौर- तरीके बदल गए हैं।