दरअसल, हर साल अकेले जोधपुर में ही टूरिस्ट सीजन के दौरान लाखों पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। 75 फीसदी पर्यटक ब्ल्यू सिटी देखने आते हैं। उन्हें केवल ब्रह्मपुरी सहित कुछ स्थानों पर ही ब्ल्यू सिटी नजर आती है। खुद कारोबारियों का मानना है कि पर्यटन को बढ़ाना है तो जोधपुर को ब्ल्यू सिटी के रूप में विकसित करने की जरूरत है। पिछले कुछ वर्षों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। आमतौर पर पर्यटक पुराने बाजार देखते हैं। इसके अलावा ब्ल्यू सिटी देखने के लिए गूंदी का मोहल्ला से फतेहपोल तक पहुंचते हैं, लेकिन कई स्थान ऐसे हैं, जो अपना पुराना वैभव खो चुके हैं।