6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वासुदेव हत्याकांड के बाद अब जोधपुर के एक और व्यवसायी को धमकी मिलना प्रदेश के लिए अलार्मिंग: गहलोत

पत्रिका की खबर पर गहलोत भी गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Nidhi Mishra

•

Updated: 8 Oct 2017, 6:16 PM IST

ex CM Gehlot commented on threatening to businessman

ex CM Gehlot commented on threatening to businessman

'कुछ दिनों पूर्व जोधपुर में व्यवसायी वासुदेव इसरानी के मर्डर के बाद अब व्यापारी मुकेश सोनी को वसूली के लिए धमकी मिलना बेहद चिंतनीय है। यह जोधपुर पुलिस, प्रशासन और सरकार की नाकामी है कि व्यापारी वासुदेव की हत्या के बाद अब एक अन्य व्यवसायी के साथ वही दोहराए जाने की धमकी है। दो दिन पूर्व उदयपुर में एक कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। प्रदेश में व्यापारियों को लगातार धमकी दी जा रही है, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और यहां तक की हत्या भी हो रही है लेकिन सरकार के स्तर पर कोई गम्भीर कदम नहीं उठाए जा रहे। अपराधियों के बुलंद हौसलों और इस तरह की घटनाओं को सरकार गंभीरता से ले, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए यह बेहद अलार्मिंग है।' राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रिका डॉट कॉम की खबर लॉरेंस ने फिर बरसाया जोधपुर में खौफ, एक और व्यवसायी को धमकी, 50 लाख दो नहीं तो होगा वासु जैसा हाल को शेयर कर कमेंट किया।

जोधपुर शहर के भीतर मेड़ती गेट क्षेत्र में स्वर्णाभूषण व्यवसायी को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए लॉरेंस के गुर्गे हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट ने शनिवार को पचास लाख रुपए की रंगदारी मांगी। दो दिन में ऐसा न करने पर मोबाइल व्यवसायी वासुदेव जैसा हश्र करने की धमकी दी गई। व्यवसायी मुकेश सोनी ने बताया कि उसके मोबाइल पर दोपहर 2.55 पर विदेशी नम्बर से व्हाट्सएप कॉल आया। खुद को हरेन्द्र उर्फ हीरा जाट बताने वाले उस युवक ने पचास लाख रुपए की मांग की। व्यवसायी ने रुपए देने से इनकार किया तो उस व्यक्ति ने वासुदेव सिंधी का नाम लिया और धमकियां दी कि उसका भी वही हश्र कर दिया जाएगा। दोनों में काफी गाली गलौच भी हुई, फिर व्यवसायी ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश आए, जिसमें पचास लाख रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। व्यवसायी सोजती गेट चौकी पहुंचा और लिखित में शिकायत दी। सदर बाजार थाना प्रभारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि धमकी भरे कॉल आने का मामला दर्ज किया गया है। व्यवसायी को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

रंगदारी के लिए हुई थी वासुदेव इसरानी की हत्या

आपको बता दें कि रंगदारी के लिए ही गत 18 सितंबर को सरदारपुरा स्थित मोबाइल शोरूम के मालिक वासुदेव इसरानी की हत्या कर दी गई थी। वासुदेव के ही शोरूम में हत्या से कुद समय पहले फायरिंग धमकी दी गई थी। शहर में गत मार्च महीने से खौफ का माहौल है। करीब नौ माह में शहर में सात से आठ बार फायरिंग हो चुकी है। साथ ही कई लोगों को धमकियां भी मिल चुकी हैं। हाईकोर्ट ने भी शहर में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और गृह सचिव को भी तलब किया था। शहर में जोधपुर पुलिस कमिश्नर के खिलाफ भी माहौल बना और उन्हें हटाने के लिए लोगों ने प्रदर्शन भी किया। बताते चलें कि वासुदेव हत्याकांड के दो हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ मुख्य शूटर तक नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं।