23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर की राजधानी कहे जाने वाले मंडोर से इस वजह से सैलानी बना रहे दूरी

सूना नजर आ रहा है पिकनिक स्पॉट व पर्यटन स्थल
2 min read
Google source verification
Jodhpur,Visitors,jodhpur news,Jodhpur Hindi news,jodhpur latest news,Mandore,mandore area,jodhpur history,

जोधपुर की राजधानी कहे जाने वाले मंडोर से इस वजह से सैलानी बना रहे दूरी

जोधपुर . शहर के चर्चित पिकनिक स्पॉट व पर्यटन स्थल मंडोर में गर्मी का असर दिखने लगा है। गर्मी के कारण मंडोर उद्यान में विभिन्न दर्शनीय स्थल भी सूने पड़ गए हैं। जबकि रोजमर्रा 1 हजार से अधिक लोग मंडोर में भ्रमण करने के लिए आते हैं, जिसमें शहरवासी व सैलानी तक शामिल हैं। इन दिनों सूर्यनगरी की प्रचंड गर्मी से मंडोर में दर्शकों की संख्या सौ-डेढ़ सौ परआ कर सिमट गई हैं। मंडोर उद्यान के बाहर स्थापित दुकानदारों की ग्राहकी भी मंदी पड़ गई है। उधर मंडोर के संग्रहालय, छतरियां, देवताओं की साळ, भैरू जी मंदिर व उद्यान में लोगों की आवाजाही नहीं के बराबर रह गई है। दूसरी ओर उद्यान में अत्यधिक धूप के कारण आसपास के बहुत कम लोग सुबह व दोपहर मंडोर आ रहे हैं। हालांकि शाम को मंडोर में रौनक जरूर दिख रही है, लेकिन इस भीड़ में पर्यटक व आसपास के क्षेत्रवासियों की संख्या ज्यादा हंै। मंडोर उद्यान के बाहर स्थापित खानपान की दुकानें भी गर्मी के कारण सूनी पड़ी हैं। अधिकतर दुकानदार ग्राहकी के लिए तरस रहे हैं। दूसरी ओर मंडोर में जगह-जगह शिकंजी व आइसक्रीम के ठेले लगाने वाले लोग भी ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।

बारिश के बाद बढ़ेगी रौनक

मंडोर उद्यान में बारिश के बाद भीड़ बढ़ेगी। जबकि जोधपुर में पर्यटन सीजन जुलाई-अगस्त के बाद शुरू होता है। ऐसे में यहां बारिश के सीजन में बड़ी संख्या में शहरवासी भ्रमण व पिकनिक के लिए आते हैं। यहां पिकनिक का दौर सर्दी तक रहता है। यहां की हरियाली भी मनमोहक है।

-इनका कहना है-

पर्यटकों की संख्या कम हुई

मंडोर उद्यान, देवताओं की साळ व छतरियां देखने के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं। इन दिनों गर्मी के कारण पर्यटकों की संख्या कम हो गई है।
- रोनित, क्षेत्रवासी

बारिश में उमडेग़ी भीड़
इन दिनों गर्मी प्रचंड हो गई है। सैलानी थोड़े बहुत जरूर आते हैं, लेकिन शहरवासियों की संख्या बहुत ज्यादा घट गई है। अब यहां बारिश की सीजन में भीड़ उमड़ेगी।

- कृष्ण कुमार, व्यवसायी

व्यवसाय प्रभावित हो रहा है
गर्मी के कारण ज्यादात्तर लोग होटलों व घरों से नहीं निकलते हैं। शाम को थोड़ी बहुत जरूर भीड़ रहती है। ऐसे में व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

- जेठूसिंह, व्यवसायी

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग