6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर के सूरसागर में फिर उपजा बवाल, खुलेआम महिला के साथ कर डाली ये करतूत

पुलिस की तत्परता से सूरसागर में फिर मामला बिगड़ते-बिगड़ते बचा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Vikas Choudhary

•

Updated: 8 Dec 2017, 11:03 AM IST

crime against women in jodhpur

woman molestation case, crime against woman, eve teasing women, crime news of jodhpur, riots in sursagar of jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . सूरसागर में मारपीट को लेकर दो गुटों में बवाल व आगजनी से उपजा तनाव शांत हुआ ही था कि गुरुवार को महिला से छेड़छाड़ को लेकर एक बार फिर तनातनी हो गई। छेड़छाड़ के आरोपी युवक को लोगों ने पकड़कर धुनाई कर दी। पुलिस ने उसके साथ मारपीट करने वाले उदयमंदिर आसन के युवक को गिरफ्तार किया तो भाजपा नेता व विश्व हिन्दू परिषद् ने थाने में हंगामा कर विरोध जताया। समझाइश के बाद रात को मामला शांत हो गया।


थानाधिकारी मुक्ता पारीक ने बताया कि कालूराम की बावड़ी निवासी एक महिला दोपहर में अपने पुत्र को लेने स्कूल जा रही थी। शिव मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने पीछे से टक्कर मारी। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले वह निकल गया। महिला ने घरवालों को सूचना दी और पैदल ही आगे चलती रही। बाबा रामदेव मंदिर के पास उसी युवक ने फिर टक्कर मारी। विरोध करने पर महिला से छेड़छाड़ भी की। महिला के चिल्लाने पर आस-पास के लोग जमा हो गए और छेड़छाड़ के आरोपी उदयमंदिर आसन निवासी अकरम पुत्र शौकत खां को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई भी की।

इसका पता लगने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। साथ ही छेड़छाड़ के आरोपी युवक व उसकी पिटाई पर आमादा मन्ना की बाड़ी निवासी धर्मेन्द्र को पकड़कर थाने ले आई। अकरम पुत्र शौकत खां व धर्मेन्द्र पुत्र भंवर सिंह को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। जिन्हें रात को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

छेड़छाड़ का विरोध करने वाले को पकडऩे पर हंगामा

पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी के साथ मारपीट व विरोध करने वाले धर्मेन्द्र को भी गिरफ्तार किया। इसका पता लगने पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह तंवर, भाजपा कार्यकर्ता व विश्व हिन्दू परिषद् के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस का विरोध किया। वे धर्मेन्द्र को छोडऩे की मांग करने लगे। एकबारगी फिर से तनावपूर्ण स्थिति हो गई। पुलिस व आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया। जिसने क्षेत्र में जायजा भी लिया। सहायक पुलिस आयुक्त स्वाति शर्मा व थानाधिकारी की समझाइश के बाद रात को सभी शांत हुए।