27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kanker / कार्टून देख रही 7 साल की मासूम को देख भाई की बिगड़ी नियत, बोला- चलो कही घूम आते हैं और ले गया जंगल फिर…

कार्टून देख रही 7 साल की मासूम को देख भाई की बिगड़ी नियत, बोला- चलो कही घूम आते हैं और ले गया जंगल फिर…

कार्टून देख रही 7 साल की मासूम को भाई जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 9 Sep 2018, 12:30 PM IST

rape news

कार्टून देख रही 7 साल की मासूम को देख भाई की बिगड़ी नियत, बोला- चलो कही घूम आते हैं और ले गया जंगल फिर...

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर धारा 376, 506 और 4 पास्को एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।

कार्टून दिखाने के बहाने ले गया जंगल
यह मामला कांकेर जिले के पखांजूर थानांतर्गत ग्राम पीवी-132 का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग 5 सितंबर को अपने मामा के घर गया था। नाबालिग अपने मामा के घर नाश्ता करके 7 साल की बच्ची के साथ टेलीविज़न पर कार्टून देखने लगा। इस बीच बच्ची के पिता किसी काम से बाहर चले गए और मां खाना बनाने चले गई। इसी दौरान नाबालिग ने बच्ची को कार्टून दिखाने का बहाना करके जंगल में ले गया और वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं बच्ची को घर पर न पाकर माता- पिता ने खोजबीन की। खोजबीन करते हुए माता-पिता जंगल पहुंचे तो बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची की इस हालत को देखते हुए उसे अस्पताल ले जाया गया। बच्ची ने अपने माता-पिता को इस घटना की पूरी जानकारी दी। इस मामले पर परिजनों ने 7 सितम्बर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज करने के दौरान आरोपी फरार था। 8 सितम्बर को उसे उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी इसके पहले भी एक नाबालिग लड़की के छेड़छाड़ करने की कोशिश में मामले में बाल सुधार गृह भेजा गया था। इतने दिनों तक बाल सुधर गृह में रहने के बावजूद उसमे कोई सुधार नहीं आया। बाल गृह से छूटने के तीन महीने बाद आरोपी ने फिर से दूसरी नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।