1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैश की किल्लत से शादी वाले घरों में बढ़ी टेंशन, बोले – साहब, २ हजार में कैसे होगी शादी

बैंक की शाखा कई में कैश की किल्लत के कारण ग्रामीणों को पैसा नहीं मिल रहे इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:10 PM IST

cash crisis

कांकेर/कोरर. भारतीय स्टेट बैंक की शाखा कोरर में कैश की किल्लत के कारण ग्रामीणों को पैसा नहीं मिल रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


वहीं एटीएम में भी पैसे नहीं होने से लोग खाली हाथ लौट रहे हैं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दिनों-दिन आक्रोश बढ़ते जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक में उन्हें पैसे नहीं होने की बात कही जा रही है। लोगों को केवल 2 हजार रुपए तक ही कैश दिया जा रहा है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ग्रामीणों ने पत्रिका से चर्चा करते हुए बताया कि शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में अधिक पैसे की आवश्यकता हो रही है। बैंक द्वारा केवल दो हजार रुपए ही दिया जा रहा है। ऐसे में उनके समक्ष एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कुछ ग्रामीण तो अंदरूनी गांव से पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके आने जाने में पैसे खर्च हो जा रहे हैं, लेकिन आवश्यकता के आधार पर उतना पैसा नहीं दिया रहा है। इसके चलते वे परेशान हैं। ग्रामीणों ने मांग किया कि जल्द से जल्द कैश की किल्लत को समाप्त किया जाए।


यहां एक ही एटीएम है, लेकिन वह भी किसी काम का नहीं रह गया है। क्षेत्र के ग्रामीण यहां पैसे निकालने तो आते हैं, लेकिन पैसे नहीं होने के कारण उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि अब तो यह एटीएम केवल बैलेंस चेक करने के काम आ रहा है। ग्रामीणों ने मांग किया कि उनके क्षेत्र में इस प्रकार की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।


क्षेत्र में यह एकलौता बैंक है। इस बैंक के भरोसे क्षेत्र के लगभग 30 गांव से भी अधिक ग्रामीण उपभोक्ता है। ऐसे में यदि बैंक से कैश नहीं मिले तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्षेत्रवासियों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण सुबह से पैसे निकलाने तो पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल 2 हजार दिया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उनके घर में शादी है, ऐसे में उन्हें ज्यादा पैसे की आवश्यकता है। बैंक से उन्हें केवल 2 हजार दिया गया। ऐसे में उसके समक्ष एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों नेे बताया कि अब और पैसे खर्च कर जिला मुख्यालय जाना पड़ेगा। शायद यहां पर उसकी समस्या का कुछ समाधान हो सके।